Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों के साथ नए शिक्षा सत्र को लेकर की बैठक…

हल्द्वानी में नए शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने शहर के सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए आए दिन आने वाली शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हल्द्वानी में गुरुवार को निजी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्य के साथ हुई बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष ने सभी निजी विद्यालयों को आरटीई के मान्यता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा एनसीईआरटी की किताबों के संबंध में नियमों के तहत किताबें को स्कूल में लगाए जाने के निर्देश देते हुए स्कूल फीस और बस फीस सहित बच्चों की सुरक्षा के संबंध में भी गाइडलाइन के हिसाब से आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि नए शिक्षण सत्र से पहले सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सरकार संबंधित सभी नियम और कानून से अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा फीस बढ़ोतरी की शिकायतों और बस फीस बढ़ोतरी सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश नए शिक्षण सत्र से पूर्व ही दे दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशासन व शिक्षा विभाग लगातार मॉनिटरिंग करता रहेगा इसके अलावा शिकायत आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]