Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 15 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, मानव वन्यजीव संघर्ष पर बोले CM धामी

हल्द्वानी में पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मंत्री खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोटाबाग में जल्द ही वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए 50 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए सीएम धामी ने पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल को विकास की गति का प्रमुख कारण बताया। वहीं नैनीताल जिला में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर मुद्दा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर जवाबदेही तय की जाएगी और जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।चार धाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने इसे सनातन आस्था की कठिन लेकिन पवित्र यात्रा बताते हुए देवभूमि उत्तराखंड में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]