Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी और सीओ के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान…

हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और शहर में यह सुनिश्चित कराया जा रहा है की महिला सुरक्षा पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

इसी क्रम में आज हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग धाराओं में चालान की कार्रवाई भी की गई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी ने बताया पुलिस मुख्यालय द्वारा यह निर्देश आए हैं कि महिला सुरक्षा को लेकर देर रात तक पुलिस की टीम के द्वारा चेकिंग अभियान और गस्त की जाए, ताकि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके और यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। महिलाओं और बच्चियों के साथ बत्तमीजी और छेड़छाड़ करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]