Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कांग्रेस ने फूंका पुतला…

Haldwani news भाजपा सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक आम फरियादी नागरिक के साथ मारपीट किए जाने की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है, तथा मंत्री द्वारा किए गए दुर्व्यवाहर के विरोध मे आज बुद्ध पार्क, तिकोनिया (हल्द्वानी) में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने कहा कि सरकार के मंत्री पद हुए व्यक्ति का यह आचरण उसकी जिम्मेदारी और जबाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लगाता हैं। नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की बजाय अनैतिक और अमर्यादित आचरण कर आप उसी जनता का मान-मर्दन कर रहे है जिसकी कृपा से आप माननीय बने है। ऐसे मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तिफा दे देना चाहिए था क्योंकि वे इस पद पर बने रहने का हक खो चुके है। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हेम पाण्डे, जाकिर हुसैन के अलावा पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गजेन्द्र गोनिया, विजय चंद्र (पप्पू), महेशानन्द, नेत्रबल्लभ, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, योगेश कबड़वाल, हर्षित जोशी, नितिन भट्ट, विक्की छिमवाल, हेमन्त कुमार, दिलशाद , विष्णु, हरीश रावत, गणेश टम्टा आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]