Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने देश में बढ़ते पेपर लीक मामलों, छात्र आंदोलनों पर कथित पुलिस कार्रवाई और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि देशभर के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज, हिरासत और दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान प्रदत्त अधिकारों के विपरीत बताया।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों का परीक्षा व्यवस्था पर से विश्वास उठता जा रहा है। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध को बलपूर्वक दबाने से युवाओं में असहायता और निराशा का माहौल बन रहा है।
ज्ञापन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई छात्र गहरी निराशा का सामना कर रहे हैं और इस स्थिति ने पूरे देश को चिंतित किया है। उन्होंने “हम शर्मिंदा हैं क्योंकि अपराधी जिंदा हैं” का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रपति से की गई मांगों में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]