Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा तफरी, घायलों को पहुंचाया STH

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर सुबह-सुबह हादसा हो गया। रोडवेज की बस और ईंटो से भरे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई, इस दौरान रोडवेज क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में चालक को चोट आई है। मौके लोगों ने बस चालक को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज सुबह रुद्रपुर डिपो की एक बस UK06PA 1704 दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी।

तभी रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास ईटो से भरे ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। बस चालक की तरफ़ से पूरी बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को मौके पर पुलिस ने बाहर निकाला। चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। चालक को एम्बुलेंस से भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]