Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंपों का किया गया निरीक्षण, सात पंपों को दी यह सख्त चेतावनी….

Haldwani news जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार हल्द्वानी में संचालित पैट्रोल पम्पों का आज प्रशासन और पूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ इस तरह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

  1. मै0 कपूर चन्द फिलिंग स्टेशन, कैनाल रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं मुफ्त हवा आदि जन सुविधाओं की व्यवस्था सही पायी गयी। परन्तु अग्नीशमन अनुज्ञा, विस्फोटक अनुज्ञा आदि आवश्यक प्रपत्रों का प्रदर्शन परिसर में कहीं नहीं पाया गया एवं स्टॉक पंजिका में गत छः दिनों से स्टॉक का अंकन नहीं किया गया था, जिसके क्रम में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए आवश्यक प्रपत्रों का प्रदर्शन करने एवं स्टॉक पंजिका में नियमित स्टॉक अंकन सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये ।
  2. मै0 त्रिलोक सिंह एण्ड कम्पनी, वर्कशॉप लाईन, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर पेयजल की उपलब्धता नहीं पायी गयी और परिसर में स्थित शौचालय में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पायी गयी, तथा पैट्रोल पम्प संचालक से स्टॉक रजिस्टर मांगे जाने पर भी उनके द्वारा पंजिका निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिसके कम में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए उक्त व्यवस्थाओं को तत्काल सही कराने के कड़े निर्देश दिये गये ।
  3. मै0 हरवंश मोटर वर्क्स, नैनीताल रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं मुफ्त हवा आदि जन सुविधाओं की व्यवस्था सही पायी गयी।
  4. मै0 जहारमल एण्ड सन्स, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर पेयजल की उपलब्धता थी किन्तु स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया है, तथा परिसर में स्थित शौचालय भी बन्द पाया गया, इसके अतिरिक्त स्टॉक रजिस्टर अद्यावधिक नहीं पाया गया, जिसमें दिनांक 05-04-2023 तक ही अंकन किया गया था। उक्त अनियमितताओं के सम्बन्ध में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए उक्त व्यवस्थाओं को तत्काल सही कराने के कड़े निर्देश दिये गये।
  5. मै0 गोयल फिलिंग स्टेशन, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर शुद्ध पेयजल एवं मुफ्त हवा की व्यवस्था सही पायी गयी, किन्तु शौचालय बन्द पाया गया एवं फर्स्ट एड बॉक्स में उपलब्ध कुछ दवाईयां एक्सपायरी डेट की पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए उक्त व्यवस्थाओं को तत्काल सही कराने के कड़े निर्देश दिये गये।
  6. मै0 सतवाल डीजल वर्क्स, बरेली रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर शुद्ध पेयजल एवं मुफ्त हवा की व्यवस्था सही पायी गयी, किन्तु महिला शौचालय बन्द पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए उक्त व्यवस्थाओं को तत्काल सही कराने के कड़े निर्देश दिये गये।
  7. मै0 नेशनल फ्यूल सर्विस स्टेशन, बरेली रोड, हल्द्वानी, जहां पैट्रोल पम्प पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं मुफ्त हवा की व्यवस्था सही पायी गयी, किन्तु फर्स्ट एड बॉक्स में उपलब्ध कुछ दवाईयां एक्सपायरी डेट की पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में पैट्रोल पम्प संचालक को कठोर चेतावनी देते हुए उक्त व्यवस्थाओं को तत्काल सही कराने के कड़े निर्देश दिये गये।

उपरोक्त के क्रम में अवगत कराना है कि सम्बन्धित पैट्रोल पम्प संचालकों को उक्त अनियमितताओं को दूर किये जाने हेतु पृथक से नोटिस जारी किये जा रहे हैं, तथा पूर्ति निरीक्षक, हल्द्वानी को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर उक्त पैट्रोल पम्पों के पुनः निरीक्षण उपरान्त अपनी आख्या अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, तथा उक्तानुसार अवशेष पम्पों के निरीक्षण जारी रखेंगे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक रेनू त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मनीष उप्रेती, पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]