Connect with us

हल्द्वानी- नकल विरोधी कानून पर आभार रैली का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नकल विरोधी कानून पर आभार रैली का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज तिकोनिया चौराहे के पास विरोध किया, यूथ कांग्रेस को कार्यकर्ता सीएम पुष्कर धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ा लिया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने को लेकर सुबह से तैयारी में थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिकोनिया चौराहे पर ही गिरफ्तार कर लिया,

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष हेमंत साहू,प्रदेश सचिव राधा आर्य और उनके साथ मौजूद तमाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां एक तरफ सरकार भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे, तो वही नकल विरोधी कानून लाकर खुद की वाहवाही लूटने का कार्य कर रही है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं पुष्कर धामी के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top