Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नए साल का जश्न मनाना इस परिवार को पड़ा भारी, चोरों ने घर में बोला धावा…

Haldwani news नए साल का जश्न मनाना एक परिवार को भारी पड़ गया, जब चोर एक मकान में धावा बोलकर लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गए, पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के किशनपुर घुड़दौडा का है। जहां के रहने वाले मुकुल शाह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह मां हॉट कालिका कॉलोनी में रहते हैं, अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए शहर से बाहर गए थे,

जब वह वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था, घर में रखी अलमारी से सोने और कान की ज्वैलरी के साथ कई सारी ज्वैलरी गायब मिली, तो वहीं डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी चोरी हुई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है, पूरे मामले की जांच एसएचओ हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं, उन्होंने कह चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]