Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 23 ट्राई कल्ब ने हाफ मैराथन का किया सफल आयोजन

हल्द्वानी के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में 23 ट्राई क्लब के सौजन्य से हाफ मैराथन रेन रन के द्वितीय चरण की शुरुआत हुई। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी तड़के 5 बजे से शिवालिक स्कूल के प्रांगण में एकत्रित होने लगे। सुबह की भारी वर्षा के बावजूद प्रतिभागियों के जोश में कोई कमी नहीं थी। प्रातः 7 बजे दौड़ प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम 21 किलोमीटर के प्रतिभागी दौड़ में शामिल हुए।

इसके बाद क्रमशः 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़ की शुरुआत हुई। शिवालिक स्कूल के छात्र छात्राओ और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले कर इस आयोजन की सफलता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस आयोजन का भावुक क्षण उस समय आया जब देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों के परिवारों को मंच पर सादर आमंत्रित कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहीद खीम चंद्र डोगरी की पत्नी प्रेमा डोगरी तथा कारगिल शहीद मोहन सिंह दानू की पत्नी उमा दानू को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया।

पांच किमी दौड़ में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ध्रुव भौरयाल दूसरे और सौरव बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। 35-50 आयु वर्ग में उत्तराखंड के मशहूर धावक बिनय शाह पहले, अजय अग्रवाल दूसरे एवं ऐकेश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रधानाचार्य पी एस अधिकारी, सिंधिया स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला,अनंतनीर शर्मा, 23 ट्राई क्लब के दीपक दानी और संजय रावत के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]