Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 23 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई जाएगी सदस्यता : भुवन भट्ट

भाजपा द्वारा संपूर्ण देश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि यह अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ है, जिसमें यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले सदस्य बने। 19 अक्टूबर तक यह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सदस्यता दिलाकर कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर शुरू कराया।

19 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान जारी रहेगा। एक से दस नवंबर तक अभियान संबंधी चर्चा की जाएगी। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया नैनीताल जिले समेत उत्तराखंड के सभी जिलों में 23 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में सभी वर्गो को एक साथ लेकर सदस्यता दिलाई जायेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]