Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में फिर सक्रिय हुए गुलदार, BJP नेता विपिन के CCTV में एक साथ दिखाई दिए तीन गुलदार, दहशत का माहौल

हल्द्वानी: हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता देखी गई है। इस बार पूरनपुर नैनवाल गांव के पास तीन गुलदार एक साथ नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों गुलदार देर रात बीजेपी के हिंदूवादी नेता विपिन पाण्डेय के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में गुलदारों को उनके घर की दीवार फांदते हुए देखा गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विपिन पाण्डेय ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से गुलदारों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है,लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है, ग्रामीणों ने भी वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]