Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकारी संपत्तियों को नीलाम करने और बेरोजगारी बढ़ाने में जुटी केन्द्र सरकार : यूथ कांग्रेस

केंद्र सरकार द्वारा देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुद्ध पार्क में जमकर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कहना है कि अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री ने देश की सारी सरकारी संपत्ति बेच दी और कांग्रेस से यह सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया।

इन्हीं सब विषयो को लेकर यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया है, प्रिंस का कहना है केंद्र सरकार ने देश की 6 लाख करोड़ की सरकारी संपत्ति को चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है, देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, महंगाई को कम करने की वजह केंद्र सरकार में कांग्रेस सरकार के समय जोड़ी गयी सरकारी संपत्तियों को अपने उद्योगपतियों मित्रों के हवाले करने में लगी है। जिसका यूथ कांग्रेस विरोध कर रही हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]