Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लैंड जिहाद पर कार्रवाई को वन विभाग तैयार, पराग मधुकर धकाते ने सभी डीएफओ की ली बैठक, दिए यह निर्देश…

Haldwani news हल्द्वानी पहुंचे मुख्य वन संरक्षक एवम वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने वन पंचायत कार्यालय में सभी वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और वन क्षेत्र से सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए धकाते ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चाहे वह धार्मिक गतिविधियों के नाम पर ही अतिक्रमण क्यों ना हो उन्होंने कहा कि भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत ऐसे अतिक्रमण जो हाल फिलहाल में हुए हैं उनमें तत्काल नोटिस देकर उन्हें तोड़ा जाएगा, वन क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हो रहे अतिक्रमण पर भी त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग के मुखिया द्वारा वन भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे तोड़ने के लिए डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]