Connect with us

उत्तराखण्ड

15 दिनों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे कार्यकर्ता : कौशिक

हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति शुरू होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी कल कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित 300 लोग शामिल होंगे, कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमे प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया जाएगा, कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी, प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिले और मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी, मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव गांव जाकर हर परिवार को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी, इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]