Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूओयू में वृक्षारोपण कर मनाया गया लोकपर्व हरेला

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मंगलवार को लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। कुलसचिव प्रो. संजय सिंह खत्री के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधे रोपित किए। फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न प्रजातियों के 60 से अधिक पौधे रोपित किए गए। प्रो. संजय सिंह खत्री ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी सदस्यों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

रोपित किए गए पौधों की देखभाल एक बच्चे की तरह करने का निवेदन किया। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी शिक्षार्थियों से भी अपने -अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अकादमिक निदेशक प्रो. पी डी पंत, प्रो. गिरिजा पाण्डेय, प्रो. रेनू प्रकाश, डॉ. डिगर सिंह फर्सवान, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ब्रजेश बनकोटी, आदि शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]