Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर: गल्ला मंडी क्षेत्र में बीती रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात लगभग 2 बजे दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई, जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरमीत सिंह ने कुछ समय पहले बैंक नीलामी के जरिए ‘लुधियाना एग्रो’ नाम से एक दुकान खरीदी थी। दुकान के पुराने मालिक दिनेश और अवधेश सलूजा दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि दुकान पर कब्जा करने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गोली चल गई।

गोलियों की चपेट में आकर गुरमीत सिंह और उनके पुत्र मनप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]