Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अंबेडकर नगर के एक घर में फटा सिलेंडर, आग में झुलसे तीन लोग, घायलों का हाल जानने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह

हल्द्वानी के अंबेडकर नगर क्षेत्र में आज एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हम आपको बता दें कि आज जिस घर में आग लगी वहा शादी की सालगिरह थी और वहां पर खाना बन रहा था।

इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें आग तेजी से फैल गई, आग बुझाने में राकेश राजपूत, लखीमपुरिया, प्रताप सागर झुलस गए, जिन्हें बाहर निकाल कर तत्काल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पर इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों का इलाज चल रहा है।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई है, जहां पर वह डॉक्टरों से बातचीत की और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]