Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: युवाओं के साथ परिचय बैठक में दिखा उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने युवाओं से किया राष्ट्रसेवा का आह्वान

हल्द्वानी: हल्द्वानी में आयोजित युवाओं के साथ परिचय बैठक में युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। किसी भी समाज का भविष्य उसके युवाओं पर निर्भर करता है और युवा अपने कर्म, लगन व परिश्रम के दम पर समाज को नई दिशा देते हैं।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा केवल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा, सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी समाज हित में कार्य करने तथा सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]