Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : जेल के नियमित निरीक्षण पर पहुंचे डीएम,स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने पर दिया जोर…

नैनीताल जिले के जिला जज हरीश गोयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को हल्द्वानी उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बातचीत कर यह जाना कि बंदियों को किन-किन व्यवस्थाओं का लाभ मिल रहा है। अधिकारियों ने कुछ बंदियों से भी बातचीत कर उनके रहन-सहन और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के उपरांत डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

डीएम रयाल ने बताया कि जेल में स्किल डेवलपमेंट को लेकर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में यदि आवश्यकता हुई तो बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

महिला बंदियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि यह जिम्मेदारी केवल महिला बंदी रक्षकों को ही सौंपी जाए। इसके अलावा जेल में मौजूद छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।


ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]