Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर यह बोले जिला मीडिया प्रभारी भवन भट्ट

उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है, जो इन दिनों तेजी के साथ अभियान चल रहा है। नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत तीन सितंबर से हुई, इसके बाद पूरे राज्य भर में भाजपा की सदस्यता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंच कर ऑनलाइन करवाई जा रही है।

साथ ही कई लोगों द्वारा स्वेच्छा से भाजपा की ऑनलाइन सदस्य बन रहे हैं। वही जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता फील्ड में जनता के बीच पहुंचकर सदस्यता दिलवाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे प्रसन्न होकर देवतुल्य जनता भाजपा की सदस्यता लेकर सीएम पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कंधों को मजबूत कर रहे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]