Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 27 और 28 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता…


समित टिक्कू आयोजन सचिव ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के तत्वाधान में 27 और 28 अक्टूबर, 2024 को दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में महिला एवं पुरुष वर्ग में टेबल टेनिस की जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो की निम्न आयु वर्ग में आयोजित होगी अंडर 11,13,15,17,19 और ओपन वर्ग। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समित टिक्कू, राकेश गुप्ता, डी के कांडपाल, योगेश पांडे, संदीप गुप्ता, रजत अग्रवाल, राजीव लोचन हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
श्री समित टिक्कू ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही चयनित प्रतिभागी नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगे होनी वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन्हीं खिलाड़ियों के बीच से निकले खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
समित टिक्कु
उपाध्यक्ष
उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ
🙏

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]