Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक के सामने यहां हुआ जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी के लालकुआं में नगर पंचायत द्वारा केंद्र की योजना के अंतर्गत को गरीबों को 100 आवास वितरित करने कार्यक्रम में जमकर हंगामा और बखेड़ा हुआ, पहले तो कार्यक्रम में नगर पंचायत का एक भी सभासद नहीं पहुंचा, और मंच पर बैठे बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का के सामने उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने आवास आवंटन के लिए की जा रही लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए।

इस दौरान कार्यक्रम काफी देर तक स्थगित रहा और जमकर हंगामा होता देख विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किसी तरह मामले में दखल देकर गरीबों को आवास बांटने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इस दौरान विधायक ने बताया कि लोगों को कुछ आशंका थी लेकिन पूरी पारदर्शिता से लाभार्थियों का चयन किया गया है, यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो आवास आवंटन रद्द भी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]