Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : भोजनमाताओं का प्रदर्शन,सेवा सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीमताल में भोजनमाताओं का प्रदर्शन, सेवा सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन* आज 30 जून 2026को प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखण्ड के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में भोजनमाताओं ने अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं और न्यायोचित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया तथा विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भोजनमाता यूनियन कि अध्यक्ष शारदा ने कहा कि वे वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को माँ की ममता के साथ स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें सेवा सुरक्षा, सम्मान और श्रम के अनुरूप अधिकार प्राप्त नहीं हैं।संगठन प्रचार मंत्री चंपा गिनवाल ने कहा कि कई विद्यालयों में भोजनमाताओं को बिना किसी ठोस कारण के कार्य से हटा दिया जाता है तथा शासनादेश में भोजनमाताओं को हटाने का प्रावधान उनके भविष्य को असुरक्षित बनाता है। इसके साथ ही भोजनमाताओं से मध्यान्ह भोजन बनाने के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, माली, चौकीदार तथा अन्य कर्मचारियों के कार्य भी कराए जाते हैं। कई विद्यालयों में एक भोजनमाता को नियमित रूप से विद्यालय के अन्य कार्यों में लगा दिया जाता है, जबकि उसकी नियुक्ति केवल भोजनमाता के रूप में हुई है। यूनियन कार्यकारणी सदस्य तुलसी ने कहा कि यदि सरकार अतिरिक्त कार्य कराती है तो उसका उचित मानदेय दिया जाए, अन्यथा भोजनमाताओं से केवल उनके पद के अनुरूप कार्य ही कराया जाए। यदि नियमित रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दायित्व निभाए जा रहे हैं तो भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा अथवा उसके अनुरूप वेतन एवं सुविधाएँ प्रदान की जाएँ। संगठन की ब्लाक कमेटी सदस्य विमला ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन तैयार कराया जाता है, लेकिन उसका भुगतान कई स्थानों पर मनमाने ढंग से किया जाता है। चुनाव ड्यूटी, समर कैंप तथा अन्य अतिरिक्त कार्यों का भुगतान सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जाए। साथ ही लालकुआं ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष बसंती ने कहा कि 02 फरवरी की वैधानिक हड़ताल के कारण काटे गए मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए।प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखण्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी से सभी मांगों पर लिखित अभिमत शासन को भेजने तथा उसकी प्रति संगठन को उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि भोजनमाताओं की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में लालकुआं, हल्द्वानी व रामनगर से पुष्पा, तुलसी विमला, मंजू, बसंती, चंपा गिनवाल, नंदी, हंसी, गीता,आनंदी, नंदी देवी शांति दया गीता जलाल पुष्पा,सरस्वती,भोजनमाता शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]