उत्तराखण्ड
रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की क्षेत्रवासियों की बड़ी मांग
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने बताया कि पीरूमदारा रामनगर सहित पहाड़वासियों की मांग पर हमारे यशश्वी युवा सांसद,जो लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रहे हैं उनके द्वारा जो पूर्व में ट्रेन को पीरूमदारा में जनहित हेतु ठहराव की बात कही गई थी, उसका पूर्व में शासनादेश जारी हो चुका था और अब माननीय सांसद महोदय के प्रयास से ट्रेन पीरूमदारा में 1 तारीख से रुकना प्रारंभ हो जाएगी। मैं सभी रामनगर क्षेत्रवासियों एवं पहाड़ वासियों की ओर से अपने आदरणीय सांसद अनिल बलूनी जी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं,रेल मंत्री जी का धन्यवाद करता हूं।।।।।





