Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT की कार्रवाई तेज, SSP उधमसिंह नगर सहित पुलिस अधिकारियों को नोटिस

देहरादून: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर समेत 03 उपनिरीक्षक और 01 अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ व बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही मृतक के साथ कथित भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए रजिस्ट्रार व तहसील कार्यालय से दस्तावेज तलब किए गए हैं, जबकि संबंधित बैंकिंग लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंकों को भी नोटिस भेजे गए हैं। प्राप्त अभिलेखों के आधार पर दस्तावेजों और लेन-देन की सत्यता की जांच की जाएगी।

एसआईटी सदस्य एवं पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि प्रकरण से जुड़े अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस के जरिए कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]