Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – भारत विकास परिषद के सामूहिक वंदे मातरम गायन में सीएम धामी नें किया प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही महिलाओं को नौकरी में 30% क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चंद्रगुप्त विक्रम, तरुण शर्मा, मुकेश गोयल, डॉ एस फारूख आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]