Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113वां संस्करण सुना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इन्दिरानगर, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने IIT-Madras के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू किए गए Spacetech Start-Up GalaxEye की टीम के सदस्यों से वार्ता की। इस टीम के सदस्यों में से एक अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड निवासी रक्षित भी हैं।

रक्षित से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन हमेशा उनके लिए अल्मोड़ा की बाल मिठाई लाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से वार्ता कर स्पेस संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का जिक्र करना उत्तराखण्ड के प्रति उनके आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवा पीढ़ी, मातृशक्ति के उत्थान एवं सभी को प्रेरणा देने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्य को आगे लाने का काम किया है। ऐसे अनगिनत कार्य देश के सामने लाए गए हैं, जिस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे स्थानों पर होने वाले बड़े कार्यों को देश दुनिया के सामने लाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ परिवारों को ₹5 लाख तक का बीमा प्रदान किया गया है। हर साल किसान सम्मान निधि को सीधा लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। फसल बीमा योजना से किसानों की फसल को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री बंशीधर भगत, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति श्री विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ श्री अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]