Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम पुष्कर धामी ने कैंट क्षेत्र का किया स्थलीय भ्रमण, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से की मुलाक़ात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डाकरा बाजार गढ़ी कैंट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मुलाक़ात की तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान, आयुष्मान योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनकी कुशलक्षेम भी जानी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता एवं लाभार्थियों को देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी सौंपा। स्थानीय लोगों ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]