Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया,पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना…

मुख्यमंत्री आवास में आज लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर भैलो भी खेला एवं ढोल दमाऊ भी बजाया।मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सभी प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा उत्तराखण्ड के लोक पर्वों और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ साल से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखण्डियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। इगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने एवं भाषा और लोक पर्वों के संरक्षण का संकल्प लेना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, पद्मश्री श्री प्रीतम भरतवाण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]