Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: BJP ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, पोलिंग बूथों पर BJP के BLA 2 और BLO को कांग्रेस के कार्यकर्ता धमकाने का कर रहे हैं काम, ADM विवेक राय को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा BLO और भाजपा के BLA-2 को कथित रूप से धमकाने तथा SIR प्रक्रिया में व्यवधान डालने के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जिले में SIR की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के तहत चल रही है और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसमें सहयोग कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता कथित रूप से असामाजिक तत्वों को साथ लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं और BLO एवं भाजपा के BLA-2 पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना जरूरी है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रंजन बरगली और पूर्व मेयर जोगिंदर रौतेला ने भी मामले को लेकर अपनी बात रखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]