Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद की होगी जांच, दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई: BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

देहरादून: सोशल मीडिया पर श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के वायरल आरोपों का श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गंभीर संज्ञान लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया में जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है, जो पूर्व में भी समिति के तीन अध्यक्षों के साथ वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्य कर चुका है।
वहीं, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि वायरल शिकायत के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई, हालांकि उपलब्ध फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष को पूरी जानकारी दे दी गई है और आंतरिक जांच समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने से पहले अपुष्ट और भ्रामक आरोपों से बचें तथा बदरीनाथ धाम की गरिमा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]