Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: खन्सयू में STF टीम पर फायरिंग, सिपाही की सर्जरी सफल, हालत में सुधारSSP मंजुनाथ टीसी ने अस्पताल जाकर जाना हाल

हल्द्वानी: ओखलाकांडा ब्लॉक के खन्सयू क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम और चरस तस्करी की सूचना पर गई एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और टीम के एक मुखबिर घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया की देर रात सर्जरी की गई, जो सफल रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। वहीं एसटीएफ के सहयोगी की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी बीते रात अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि सिपाही की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, और दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

एसएसपी ने कहा कि घटना के बाद से ही एसटीएफ और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। ओखलकांडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,इस दौरान कोतवाल विजय मेहता समेत पुलिस फोर्स मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]