Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा…

Haldwani news गणतंत्र दिवस के दिन से कांग्रेस ने राज्य में इसकी शुरुआत कर दी है। हल्द्वानी विधानसभा में विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा) निकली। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेसजन दिनभर सड़को पर यात्रा निकालते दिखे उन्होंने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और यह हाथ सै हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी।

इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानू, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]