Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आयरन लेडी इंदिरा हृदयेश की आज तीसरी पुण्यतिथि, कांग्रेस ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

हल्द्वानी में आज उत्तराखंड की आयरन लेडी के नाम से राजनीति में मशहूर, शहर के विकास को तेजी से आगे ले जाने वाली उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की आज तीसरी पुण्यतिथि है। ऐसे में नैनीताल रोड पर स्थित होटल सौरभ के प्रांगण में आज स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जो शाम को 4:30 पर आयोजित होगी। स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र हल्द्वानी से कांग्रेस के युवा एवम ऊर्जावान विधायक सुमित हृदयेश और उनके परिवारजनों द्वारा यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता और शहर की जनता मौजूद रहेगी। स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी शहर को उत्तराखंड राज्य ही नहीं पूरे देश में एक अलग ही पहचान दिलाई थी। उनके राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए हल्द्वानी शहर के अंदर कई बड़े और छोटे विकास के कार्य हुए हैं। जिसके चलते आज हल्द्वानी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिली है। ऐसे में उनकी तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]