Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भूमाफियाओं के कब्जे से फौजी को दिलाई कुमाऊं आयुक्त ने जमीन, जवान बोला थैंक्यू कमिश्नर साहब

Haldwani news हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव, प्रधानमंत्री आवास आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि फर्जीवाडे़ व अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त दीपक रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान मौके पर किया।

जनता दरबार में काफी संख्या में भूमि के फर्जीवाडे़ की समस्या आने पर उन्होंने आमजनता से अपील की कि भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच तहसील स्तर पर एवं राजस्व विभाग से अवश्य कर लें तभी भूमि क्रय करें। जिससे भूमि के फर्जीवाडे़ का समय से पता चलने से आम जनमानस को इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

विगत जनता दरबार में गोविन्दपुर गढवाल हल्द्वानी निवासी जवान नारायण सिंह रौतेला जमीन क्रय की थी उनकी क्रय की गई जमीन पर कुलवन्त सिंह द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसके क्रम में आयुक्त ने तहसीलदार हल्द्वानी को जांच कर कब्जा दिलाने के आदेश दिये थे। शनिवार को जनता दरबार में पटवारी ने बताया कि सेना के जवान को उक्त भूमि पर कब्जा दिला दिया गया है उस पर ब्राउन्डीवाल करा दी है। जिस पर सेना के जवान नारायण सिंह रौतेला ने जमीन का कब्जा मिलने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]