उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् ग्रुप की सराहनीय पहल,134 देशभक्तों ने किया रक्तदान…
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप हल्द्वानी द्वारा बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 134 रक्तदाताओ ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
संस्थापक शैलेन्द्र सिंह दानू ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस रक्तदान अभियान ने देशभक्ति को समाजसेवा से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर सुनील सनवाल, अभिनव वार्ष्णेय, विशाल चौधरी, गौरव पाण्डे, महेंद्र बिष्ट, कैलाश बिष्ट, मोहन बिनवाल, डा० बिना थुवाल, डा० भावना बिष्ट, नरेंद्र शाही अतिथियो के रूप में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश जी, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, डा० मोहन सती, डा० अनवर, कौस्तुभानंद जोशी, दीपक बलूटिया, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, प्रकाश मेहता आदि लोग मौजूद रहे।




