Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भाजपा स्थापना दिवस पर सेवा कार्यक्रम, नगर मंत्री दीपांशु शर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “सेवा ही संगठन” की भावना को साकार करते हुए नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने वार्ड नंबर 16, बाजार क्षेत्र के मंगल पड़ाव में सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और आसपास के सार्वजनिक रास्तों की सफाई की गई। दीपांशु शर्मा ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनसंपर्क का अवसर है।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, वीरेंद्र जायसवाल, रविंद्र बाली, रक्षित तिवारी, करन श्रीवास्तव, कार्तिक चौहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने श्रमदान कर साफ-सफाई के साथ जनजागरण का संदेश भी दिया। इस अभियान के ज़रिए जनता से स्वच्छता, सेवा और संगठन के मूल मंत्र को अपनाने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]