Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्कूली छात्राओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने कुछ इस तरह मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस…

Haldwani news पूरे राज्य के साथ ही जिले में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा जनपद भर में तमाम कार्यक्रम किए जा रहे हैं, हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट/आरओ हल्द्वानी विधानसभा ऋचा सिंह द्वारा निर्वाचन विभाग और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली डीएम कैंप ऑफिस तक निकाली गई, यह जागरूकता रैली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से होते हुए नैनीताल रोड फिर डीएम कैंप ऑफिस से होते हुए वापस राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जाकर समाप्त हुई।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने लोगों से अपील की है कि मतदान हमारा अधिकार है, इसे कभी भी भूलना नहीं है। छात्राओं ने हाथों में तख्ती लेकर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने को लेकर भी जागरूक किया। साथ ही जिस किसी के मतदाता पहचान पत्र में कोई त्रुटि हो उसको भी ठीक कराने को लेकर लोगों से अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]