Connect with us

उत्तराखण्ड

चंपावत- स्कूल के शौचालय की गिरी छत, एक बच्चे की मौत, 5 बच्चे घायल, घायलों का चल रहा है उपचार

जनपद चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा में प्राथमिक विद्यालय में पुराने जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से एक बच्चें की मृत्यु हो गई, वही 5 बच्चें घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्हें घटना स्थल पर ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवम घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य किया। चंपावत जनपद से बड़ी दुःखद हादसे की खबर सुनते ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थन की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।

अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल में मातम पसर गया और बच्चे सहम गए। हादसे की खबर अभिभावकों को मिलते ही वे भी स्कूल पहुंच गए। हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चें खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]