Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : अभी तक इतने मजदूरों को किया गया रेस्क्यू,घायलों का चल रहा इलाज,डीएम ने घायलों का जाना हाल…


जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अभी तक 55 में से 50 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है जिसमें 04 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक मजदूर घर में मिला है वहीं 4 मजदूर अभी भी मिसिंग हैं जिनकी खोजबीन आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। आशा करते हैं कि जल्दी वो 4 लोग मिल जाएंगे। रेस्क्यू किए गए 50 मजदूरों में से 24 मजदूरों को हैली से ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनका आर्मी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी मजदूरों का बद्रीनाथ आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया कि अभी बद्रीनाथ हेलीपैड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। कल सुबह हेलीपैड की बर्फ साफ होने के बाद बाकी मजदूरों को भी ज्योर्तिमठ लाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आर्मी हास्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं आर्मी हास्पिटल में गम्भीर रूप से घायल 01 मजदूर अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग पिथौरागढ़ को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]