Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रजत जयंती समारोह के तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की समीक्षा बैठक…

*मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने रजत जयंती समारोह की तैयारियों की ली समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश**रजत जयंती के अवसर पर जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक, पर्यटन व खेल कार्यक्रम**रामनगर और हल्द्वानी में होंगे राज्य स्तरीय महिला व सैनिक सम्मेलन*हल्द्वानी 28 अक्टूबर 2025, सूवि।उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती समारोह के रूप में भव्यता से मनाने के लिए जनपद में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने नगर निगम सभागार हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।सीडीओ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली पदयात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पदयात्रा एम.बी.पी.जी कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी और पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी।युवा भारत नैनीताल विभाग द्वारा पदयात्रा मार्ग पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सूचना विभाग द्वारा तीन स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ व नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पदयात्रा में जनसहभागिता अधिकतम सुनिश्चित की जाए और लोगों से अपील की जाए कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करें।उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह पूरे जिले में भव्यता और उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। सभी विभाग अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।बैठक में तय कार्यक्रमों के अनुसार —1 से 3 नवम्बर: पंगोट, नैनीताल में पक्षी दर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम – पर्यटन विभाग द्वारा।2 नवम्बर: नैनीताल बिलड़ा से कैंची धाम तक ट्रेकिंग कार्यक्रम – युवाओं को पर्यटन से जोड़ने हेतु।3 नवम्बर: भीमताल झील में वाटर साइक्लिंग प्रतियोगिता व शिप्रा नदी स्वच्छता अभियान – पर्यटन एवं जलागम विभाग।4 नवम्बर: खेल एवं स्वच्छता सप्ताह – विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, जल स्रोतों व पेयजल टैंकों की सफाई। नोडल अधिकारी – जिला विकास अधिकारी।5 से 7 नवम्बर: खगोल विज्ञान एस्ट्रो इवेंट – पर्यटन विकास अधिकारी के माध्यम से।6 नवम्बर: व्यापार एवं पोषण कार्यक्रम – कृषि विभाग द्वारा बायर-सेलर मीट, बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता तथा विद्यालयों में वाद-विवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं।7 नवम्बर: कृषक एवं भूतपूर्व सैनिक समारोह – एम.पी. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से।8 नवम्बर: सांस्कृतिक संध्या एवं फूड कैंपेन – नैनीताल फ्लैट मैदान में, स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी के साथ।9 नवम्बर: राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या – फ्लैट मैदान नैनीताल में विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजन।इसके अतिरिक्त राज्य स्तर के कार्यक्रम भी जिले में आयोजित हो रहे हैं जिनमें महिला सम्मेलन, सैनिक सम्मेलन तथा वन विभाग से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं। ये कार्यक्रम रामनगर एवं हल्द्वानी में आयोजित किए जाएंगे।बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गोस्वामी, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]