Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्लॉट खरीददारी को लेकर 11 लाख की ठगी के मामले में छात्र नेता उपेंद्र देउपा समेत दो पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी में जमीन फर्जीवाड़े का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला पीआरडी जवान के साथ जमीन खरीदने के नाम पर हुई ठगी का है,पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी पीआरडी जवान से प्लॉट दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित का कहना है कि दो साल पहले वह यूएस नगर निवासी उपेंद्र देऊपा और देहरादून निवासी पवन सिंह के संपर्क में आया। दोनों ने हल्द्वानी के भगवानपुर, जयसिंह इलाके में 0.052 हेक्टेयर जमीन दिखाते हुए सौदा तय कराया। 16.60 लाख रुपये की इस जमीन के लिए देवेंद्र ने किस्तों में 11 लाख रुपये का भुगतान किया।देवेंद्र ने बताया कि पहली किस्त में पांच लाख का चेक उपेंद्र को दिया, दूसरी किस्त में पांच लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए, और एक लाख रुपये तीसरी किस्त में दिए। जब रजिस्ट्री की बात आई तो दोनों आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]