Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वार्ड 19 रामपुर रोड में 28 लाख का बजट स्वीकृत, विशाल और अंजलि के संघर्ष की बड़ी जीत

हल्द्वानी: वार्ड नंबर 19, रामपुर रोड, पर्वतीय मोहल्ला गली नंबर 11 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। समाजसेवी विशाल वर्मा और अंजलि वर्मा के तीन वर्षों के संघर्ष के बाद 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है, जिससे क्षेत्र की सड़कों और नालियों का पुनर्निर्माण संभव हो सकेगा।विशाल वर्मा और उनकी धर्मपत्नी अंजलि वर्मा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र की सड़कों और नालियों की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला और जिलाधिकारी वंदना सिंह समेत कई अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।समस्या के समाधान के लिए 7 दिसंबर 2024 को विशाल वर्मा पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, ताकि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से ले। इससे पहले भी 2014 में उन्होंने 8 महीने के संघर्ष के बाद 37 लाख का बजट पास कराया था, जिससे क्षेत्र में सड़क और नालियों का निर्माण हुआ था। विशाल वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि वार्ड की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं के संघर्ष का परिणाम है। क्षेत्र के लोगों ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे यह बजट स्वीकृत हो सका।हालांकि, बजट तो स्वीकृत हो गया है, लेकिन अब सवाल यह है कि निर्माण कार्य कब शुरू होगा। वार्डवासियों को उम्मीद है कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]