Connect with us

उत्तराखण्ड

गीत के माध्यम से ‘हरदा’ खोलेगा भाजपा सरकार की पोल

उत्तराखण्ड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई बड़ी उठापटक और बदलाव के बाद अब चुनावी समीकरण तैयारी की जा रही है। इस विधामसभा चुनाव में कांग्रेस के अंदर ही शह और मात का खेल भी खेला जाएगा।

इन आशंकाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल खबर ये है कि पूर्व सीएम हरीश रावत की टीम ने रणनीतिक तौर पर चुनावी करंट दौड़ाना शुरू कर दिया है। देहरादून के एक होटल में हरीश रावत के ऊपर बनाये गए और गाये गए गीत की लॉन्चिंग होने जा रही है।

इस गीत को पूर्व स्पीकर और वर्तमान में जागेश्वर सीट से वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और केदारनाथ से विधायक मनोज रावत करेंगे। देखते हैं कि हरीश रावत को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की इस मुहिम की कड़ी में इस गीत में क्या कुछ सामने आता है। गीत के माध्यम से प्रदेश भर में भाजपा की सच्चाई और हरीश रावत द्वारा पिछली सरकार में किये गए कार्यो को पहुचाने का काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]