Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वनी – सीएम धामी की कार्यवाई का बड़ा असर,अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के चैनेलाइज के काम में आई तेजी…

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास जमीन का काफी बड़े हिस्से में बरसात के चलते भू कटाव हो गया था, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया था, सीएम के निरीक्षण गौला नदी पर चैनेलाइज का काम भी शुरू कर दिया गया था लेकिन सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भुवन चंद्र नैनवाल को पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी से हटकर अल्मोड़ा ट्रांसफर कर दिया गया था इसके बाद नए अधिशासी अभियंता दिनेश रावत को हल्द्वानी का चार्ज दिया गया था फिलहाल सिंचाई विभाग द्वारा चैनेलाइज का काम एक बार फिर से तेजी के साथ किया जा रहा है सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा कई पोकलैंड मशीन लगाई गई है जिसके जरिए अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के हिस्से के पास चैनेलाइज काम किया जा रहा है, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने स्पष्ट कड़े शब्दो में निर्देश दिए हैं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी तरह से लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए स्टेडियम के पास की जमीन भू कटाव में चली गई है ऐसे में गौला नदी में चैनेलाइज किया जा रहा है ताकि भू कटाव को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]