Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर की यह कार्रवाई…

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण द्वारा आज कई अवैध निर्माणों को सील किया गया है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत हुए तीन दुकानों को सील कर दिया है।

वही कमलुवागांजा में पिटकुप ऑफिस के पास अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर चालान की कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार हल्द्वानी एवं तहसीलदार के साथ ही रेरा उत्तराखंड को भी पत्र लिखा गया है और उनके दस्तावेजों को जांच कराने के निर्देश ऋचा सिंह द्वारा दिए गए हैं।

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया प्राधिकरण को दोनों ही संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा, अपर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राकेश आर्य, मुकेश आर्य द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त प्रकरणों में कार्रवाई की गई

उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले लोगों से अपील की है वह अपने घरेलू एवं व्यवसायिक भवनों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ना करे, ऐसा किए जाने पर प्राधिकरण द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]