Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध तमंचों और 10 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरगलिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 देशी तमंचे (12 बोर) व 6 जिंदा कारतूस तथा 6 देशी तमंचे (.315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत तथा इनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]