Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट बोले इसरो का पीएम मोदी ने बढ़ाया था हौसला

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग पर भाजपा के नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भवन भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में एक मजबूत शक्ति बन गया है।

उन्होंने बताया कि भारत आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर विश्व में पहला देश बन गया है, जिसके सभी भारतवासी साक्षी बने हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग पर हमारे वैज्ञानिकों को गला लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और इस अभियान की शुरुआत की थी और आज उनके मार्गदर्शन में हमारे वैज्ञानिकों ने दुनिया में पहचान बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]