Connect with us

उत्तराखण्ड

रुड़की : आईआईटी में संघ शताब्दी वर्ष में भैया जी जोशी का संबोधन…


रुड़की
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आज प्रमुख जन गोष्टी का आयोजन आईआईटी रुड़की में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैय्या जी जोशी ने कहा कि विश्व ने भारत को जिम्मेदारी दी है कि वह विश्व का शुद्धिकरण करें, भारत का सदा से विश्व को श्रेष्ठ देने का मन रहा है और इसको भारत सदेव देता रहेगा.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी विचार को लेकर आगे बढ़ रहा है 100 साल की राष्ट्रीय सामाजिक यात्रा में संघ ने विश्व को भारत के इस रूप का बोध कराया है, जिसका जिक्र स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंदो ने किया था.
हजारों साल की जीवन यात्रा से भारत के जीवन मूल्य तय हुए जो सामान्य लोगों के जीवन से आए.
श्री भैया जी जोशी ने हिंसाचार दुराचार भ्रष्टाचार और मिथ्याचार को सबसे बड़ी समस्या बताया. और युवा पीढ़ी से आह्वान किया की भारत को जानो भारत को मानो और भारत को बनाओ.
श्री भैया जी जोशी ने कहा की भारत को बनाने में सभी ने भूमिका निभाई, मुगलो के साथ युद्ध में महाराणा प्रताप को भील समाज ने समर्थन दिया
भैया जी जोशी ने कहा कि शौर्य का मतलब दुर्लभ की रक्षा करना है यही भारत की दृष्टि है, अन्याय नहीं करना और करने भी नहीं देना, भारत परसपरावलंबी है, जहाँ व्यक्तिगत अहंकार का कोई स्थान नहीं है, हमें नई पीढ़ी को तर्क के आधार पर अपनी चिंतन और संस्कृति की विशेषताएं बतानी है,
श्री भैया जी जोशी ने कहा की केवल राजा के आधार पर समाज नहीं चलता है, समाज संचालन के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है जो मनुष्य को मानव बनाये मशीन नहीं, देश का औद्योगिकरण हो, कलाकारों के द्वारा सकारात्मक संदेश समाज में दिए जाएं l, धार्मिक क्षेत्र के द्वारा भी सकारात्मक का ज्ञान समाज को दिया जाए और देश शौर्य शाली बने अर्थात दूसरों की रक्षा करने वाला बने और राजनीति भी राष्ट्र के आधार पर होनी चाहिए
आदरणीय भैया जी जोशी ने कहा कि 100 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के सहयोग से आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी समाज का सहयोग संघ को सदैव मिलता रहेगा. कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रवीण एरन ने किया.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश, प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, राकेश, अनुज , ललित शंकर, मनोज , प्रवीण , जल सिंह, त्रिभुवन, जितेंद्र ,रमेश, सतीश , विवेक , बंशीधर, राहुल, नवीन सहित अनेको गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]